Lucknow: अब जेन अल्फा ने बुलंद की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

Lucknow: अब जेन अल्फा ने बुलंद की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

Lucknow: लखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना ‘जेन अल्फा’ की ये छात्राएं करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं।

शिक्षकों की कमी और खराब खाना बनी प्रदर्शन की वजह

छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, भोजन की निम्न गुणवत्ता और बीमारी की हालत में सही इलाज न मिलना जैसी गंभीर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ीं छात्राएं

सड़क पर छात्राओं के बैठते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। छात्राएं मौके पर जिलाधिकारी  को बुलाने और अपनी मांगों के तत्काल समाधान पर अड़ी हैं। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी फिलहाल छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *