Bareilly News: श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRMSCET), बरेली के फार्मेसी विभाग द्वारा APTI, PCI और AKTU लखनऊ के संयुक्त सहयोग से “Transforming Global Health Through Pharmaceutical Innovations and Digital Integration” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी (GHPID-2026) का आयोजन 23 एवं 24 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है।
गोष्ठी के संयोजक प्रो. (डॉ.) अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन हाइब्रिड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) मोड में होगा। इसकी मुख्य थीम “Pharmaceutical Innovation in Digital Health” है, जिसका उद्देश्य फार्मास्यूटिकल विज्ञान, डिजिटल हेल्थ और स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम शोध पर विचार-विमर्श के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में इनकी रहेगी उपस्थिति
कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रणजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) नवनीत वर्मा, जीएमएन कॉलेज अंबाला के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रोहित दत्त और एकेटीयू के नोडल अधिकारी डॉ. आकाश वेद विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल होंगे।
सह-संयोजक प्रो. (डॉ.) नीता यादव ने बताया कि गोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नैनो टेक्नोलॉजी, प्रिसिजन मेडिसिन, क्लीनिकल फार्मेसी और सस्टेनेबल फार्मास्यूटिकल जैसे प्रमुख विषयों पर मौखिक व पोस्टर प्रस्तुतियां होंगी तथा उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे। गोष्ठी के मुख्य संरक्षक SRMS ट्रस्ट के चेयरमैन श्री देव मूर्ति जी हैं और अध्यक्षता SRMS CET के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) प्रभाकर गुप्ता करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. राशि वर्मा हैं।
