एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में डांडिया उत्सव की धूम

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में डांडिया उत्सव की धूम

Bareilly News: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में सोमवार (19 अक्टूबर) को डांडिया उत्सव आयोजित हुआ। मेला ग्राउंड में हुए इस डांडिया उत्सव में एमडी, एमएस, एमबीबीएस के विद्यार्थी और इंटर्न हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में डांडिया उत्सव की धूम

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में डांडिया उत्सव की धूम

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, चीफ प्राक्टर डॉ. नीरज प्रजापति, डॉ. अमित सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार, वार्डन डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. इरा भारद्वाज सहित सभी फैकेल्टी और स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *