Chandrashekhar: आंदोलन नहीं करेंगे तो क्या तानाशाही की छूट दे दें

Chandrashekhar: आंदोलन नहीं करेंगे तो क्या तानाशाही की छूट दे दें

Chandrashekhar: मेरठ के रोहटा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की छात्रा का अपहरण और हत्याकांड मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार की दोपहर जब इसके विरोध में नगीना सांसद चंद्रशेखर आंदोलन के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा पर ही रोक दिया, जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया. वहीं पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. आजाद समाज पार्टी की लोकप्रियता से हो सकता है उन्हें शिकायत हो. आंदोलन करने का अधिकार संविधान ने दिया है. सड़कों पर आंदोलन नहीं करेंगे तो क्या तानाशाही की छूट दे दें. उनकी जो सलाह अच्छी होगी, उसे हम खुद मानेंगे.

लखनऊ में करेंगे आंदोलन

वहीं छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि जो डिमांड हमने रखी है, उसे पूरा करने के लिए प्रशासन को चार दिन का समय देंगे. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में आंदोलन करेंगे, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. अगर अधिकारी ऐसे मारपीट करेंगे, तो कैसे माना जाए कि अधिकारी गोली नहीं चला सकते. आईपीएस व्यक्ति कप्तान अगर ऐसे करेंगे तो थानेदार तो खाल ही खींच लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *