Barabanki: पेयजल योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रबंध निदेशक योगेश कुमार

पेयजल योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे प्रबंध निदेशक योगेश कुमार
  • औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर स्वयं पीये आपूर्ति किया जा रहा पानी

Barabanki: उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने बाराबंकी के विकासखंड हरख की नानमऊ पेयजल योजना एवं भगवानपुर पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल योजनाओं के संचालन, कार्यों की गुणवत्ता एवं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल सुविधा की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने जलकल परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता को परखा तथा योजना से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने गांव में भ्रमण कर ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया और पेयजल आपूर्ति से संबंधित उनकी जानकारी एवं अनुभव जाने। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने ग्रामीणों को आपूर्ति किए जा रहे जल को स्वयं पीकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।

उन्होंने ग्रामीणों से नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल योजनाओं के सुचारु संचालन, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा ग्रामीणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *