Afghanistan: पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकिस्तान से आ रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 अन्य घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजई ने बताया कि यह दुर्घटना अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर लगमान प्रांत में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए नांगरहार के अस्पतालों में ले जाया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं, पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Afghanistan: शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 लोगों की मौत

