SRMS रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ, 42 प्रतिभागियों ने लिया भाग

SRMS रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ, 42 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Bareilly News: एसआरएमएस रिद्धिमा ‘ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स’ में शुक्रवार को तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। “Concentration, Imagination, Voice & Speech and Characterization” विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में पहले दिन 42 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का संचालन थिएटर आर्टिस्ट एवं डायरेक्टर राघव जोशी कर रहे हैं। उत्तराखंड से संबंध रखने वाले जोशी थिएटर, लाइव परफॉर्मेंस और अभिनय के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), वाराणसी से अभिनय का औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। थिएटर के साथ-साथ वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को एकाग्रता, कल्पनाशीलता, आवाज एवं संवाद अदायगी, चरित्र निर्माण, मंच पर आत्मविश्वास और अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें थिएटर एवं मंचीय प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। 23 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को अनुभवी थिएटर विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में अभिनय कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।

SRMS रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ, 42 प्रतिभागियों ने लिया भाग

अंतिम दिन दी जाएगी लघु नाट्य प्रस्‍तुति

कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों द्वारा एक लघु नाट्य प्रस्तुति भी दी जाएगी। एसआरएमएस रिद्धिमा द्वारा कला एवं संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन विद्यार्थियों और कला प्रेमियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने तथा प्रदर्शन कलाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *