एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज का 13वां दीक्षांत समारोह 24 अक्टूबर को

एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज का 13वां दीक्षांत समारोह 24 अक्टूबर को

Bareilly: एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ अलाइट एंड हेल्थ केयर साइंसेज और एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग का 13वां दीक्षांत समारोह 24 अक्टूबर 2026, शनिवार, पूर्वाह्न 10.30 बजे आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सेक्रेटरी एवं एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में सत्र 2025- 2026 में श्रेष्ठ शैक्षिक प्रदर्शन करने वाले मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग के 388 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल के साथ सर्टिफिकेट एवं कैश प्राइज भी दिया जाएगा।

आदित्य मूर्ति ने बताया कि दीक्षांत समारोह एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित शतिक प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में होगा। इसमें लिंकन अमेरिकन यूनिवर्सिटी के कुलपति, मेडिकल एजुकेशन एब्रॉड के टेक्निकल एडवाइजर, अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. पवन कपूर मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देवमूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में 388 विद्यार्थियों को उपाधियां और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें 113 एमबीबीएस, 78 एमडी एवं एमएस, 118 आईएएचएस बीएससी, 13 आईएएचएस एमएससी और 66 नर्सिंग बीएससी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *