UP News: उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर हुई बारिश से 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 8वें दिन बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार घरों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है।
लेटे हनुमानजी के गर्भगृह में करीब 13 फीट तक पानी भर गया है। लेटे हनुमानजी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। 20 साल बाद पहली बार गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।
सरयू नदी का कटान तेज
इधर, गोंडा में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। बस्ती में अटल आवासीय विद्यालय परिसर में मनोरमा नदी का पानी घुस गया है। उन्नाव में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। सोमवार देर शाम 8 जिलों में आंधी-बारिश हुई। बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे। आंधी से सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है।
लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि बिहार और यूपी के ऊपर बारिश का नया सिस्टम बना है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसलिए यूपी के मौसम में बदलाव आया है। अब एक हफ्ते तक बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं।
बस्ती में अटल आवासीय विद्यालय में घुसा पानी
बस्ती के हर्रैया तहसील के बसहवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय परिसर में मनोरमा नदी और बारिश का पानी घुस गया है। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन जिलों में बाढ़
फतेहपुर, बलिया, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर।
ये नदियां उफान पर
गंगा, गंगा, घाघरा, कुआनो, राप्ती, बूढ़ी राप्ती, सई, रामगंगा, शारदा और कठना नदी।
