Lucknow: धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

Lucknow: धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रॉयल क्वीन और RVS के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस महोत्सव में 75 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पारंपरिक हरे रंग के परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। महिलाओं प्रतिभागियों ने भांगड़ा, ग्रुप डांस, सोलो डांस और गायन में हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

सविता को ‘मिस सावन’ के खिताब से नवाजा गया। डिंपल दत्ता और छाया अग्रवाल ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर शेखर राजवंशी और रजनी प्रकाश ने सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राशि वर्मा, आर्यन, अनुज, नमन, आकाश, तनु, सौम्या, स्वाती और अजय का सहयोग उल्लेखनीय रहा। मंच पर कुशल संचालन विजय ने किया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *