Ananya Panday: अनन्या 2026 के विंबलडन मेन्स सिंगल्स सेमी-फाइनल मैच में शानदार रेड ड्रेस में नजर आईं। उनको लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब (AELTC) में स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक काफी चर्चा में रहा। अनन्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मैच के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी के साथ सिंपल और एलिगेंट रखा और इसे एक बैग के साथ कम्प्लीट किया।
विंबलडन 2026 में कई भारतीय सितारे भी नजर आए। प्रियंका चोपड़ा जोनास, लारा दत्ता, श्रीलीला, आयशा खान और कल्याणी प्रियदर्शन जैसे सितारे कोर्टसाइड बैठे दिखाई दिए। अनन्या पांडे आखिरी बार धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आई थीं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया था और इसे विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने मिलकर लिखा था।
