UP Board Result 2026: सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका हाईस्‍कूल टॉपर

सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका हाईस्‍कूल टॉपर

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हो गया। 12वीं में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-3 में सभी 5 लड़कियां हैं। सीतापुर के किसान की बेटी शिखा वर्मा ने यूपी टॉप किया है। शिखा ने 97.60 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। वह इनकम टैक्स अफसर बनना चाहती हैं।

वहीं, दूसरे नंबर पर नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप-10 में 23 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें बरेली से सबसे ज्यादा 5 टॉपर्स हैं। फिर सीतापुर और बाराबंकी से 4-4, चित्रकूट और हरदोई से 2-2 फिर बागपत, मुरादाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, बांदा और प्रतापगढ़ से एक-एक टॉपर्स टॉप-10 में शामिल हैं। इन छात्रों ने 500 में 488 से 477 अंक हासिल किए हैं।

जेल में बंद 135 कैदियों ने दी परीक्षा

जेल में बंद 135 कैदियों ने परीक्षा दी। इनमें से 114 पास हुए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका हाईस्‍कूल टॉपर

ऐसे चेक करें रिजल्ट- क्लिक करें

यूपी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं। पिछले साल यानी 2025 में परीक्षा खत्म होने के 44 दिन बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। तब 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुई थीं। इस बार 42वें दिन बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं।

यूपी बोर्ड के टॉप-3 में 5 लड़कियां

वहीं, 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले हैं। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं।

सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, सीतापुर की कशिश और बाराबंकी की अंशिका हाईस्‍कूल टॉपर

इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने अपनी जगह बनाई। खास बात यह है कि इनमें 5 लड़कियां हैं। टॉप-10 की बात करें तो 115 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें सीतापुर के 13, बाराबंकी के 9, फतेहपुर के 7, कानपुर नगर, इटावा और गोंडा के 6-6 टॉपर्स हैं।

लड़कियां, लड़कों से 6.46% ज्यादा पास

इस बार 90.42% अभ्यर्थी पास हुए हैं। लड़कियां 93.76%, जबकि लड़के 87.30% पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 6.46% अधिक पास हुई हैं। 2025 में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.31% ज्यादा छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट- क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *