UP Board Result 2026: उत्तर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का परिणाम घोषित करने की सूचना जारी कर दी है। 23 अप्रैल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक नोटिस जारी हो गया है। बोर्ड के अधिकारी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षाफल 2026 की घोषणा करेंगे, जिसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresult.nic.in, results.upmsp.edu.in से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- STEP 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- STEP 2: होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।
- STEP 3: अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
- STEP 4: वहीं एक कैप्चा कोड भी नजर आएगा। इसी भी संबंधित बॉक्स में भरकर सबमिट दें।
- STEP 5: आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट आ जाएगा। आप इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
कहां मिलेगा रोल नंबर?
यूपी बोर्ड रिजल्ट कल आने वाला है, ऐसे में अगर आपको अपना 10वीं 12वीं कक्षा बोर्ड रोल नंबर नहीं मिल पा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह आपको अपने बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा। अगर एडमिट कार्ड भी नहीं मिलता तो आप अपनी क्लास टीचर से अपने रोल नंबर जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं। उनके पास आपकी सारी डिटेल्स मौजूद होती हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के मुख्य विवरण
- परिणाम घोषित होने की तिथि: 23 अप्रैल 2026
- समय: शाम 4:00 बजे
- आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in, upresults.nic.in
- रिजल्ट कैसे चेक करें (How to Check)
- वेबसाइट पर: upresults.nic.in पर जाएं और 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण: अपना रोल नंबर (Roll Number) और आवश्यक जानकारी भरें।
- चेक करें: ‘Submit’ बटन दबाएं और अपना रिजल्ट देखें।
- SMS द्वारा: कक्षा 10 के लिए UP10<space>RollNumber और 12 के लिए UP12<space>RollNumber लिखकर 56263 पर भेजें।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- रिजल्ट जारी होने के बाद, upmsp.edu.in पर पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- परिणाम DigiLocker पर भी उपलब्ध होंगे।

