Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में गुरुवार (12 फरवरी) को बजट पर चर्चा के दौरान हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं चल सका। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। नारेबाजी भी होती रही। स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट के बाद ही सदन को स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। उधर, पीएम मोदी आज राज्यसभा में पहुंचे हैं।
वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है। सब्सटेंसिव मोशन वह प्रपोजल है, जिस पर सदन सीधे चर्चा करके फैसला ले सकता है। इस मोशन में स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि सदन किसी मुद्दे पर क्या फैसला ले।
वीडियो मैसेज में रिजिजू का दावा– विपक्षी सांसदों ने गालियां दीं
इससे पहले किरेन रिजिजू ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- “यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे कांग्रेस के एक MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चेंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और MP को कभी भी मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।”
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb'le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
प्रियंका गांधी बोलीं– लोकसभा स्पीकर को गालियां देने वाली बात झूठ
पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमने किसी को गाली नहीं दी। 1-2 MP भड़क गए थे, और उन्होंने इसे जाहिर किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन्हें बढ़ावा दे रही थी, जो कि झूठ है। मैं चुपचाप बैठी थी। आखिर में, मैंने शांति से कुछ बातें कहीं।”
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on BJP allegation of LoP LS Rahul Gandhi using abusive and unparliamentary words in Lok Sabha pic.twitter.com/ZbarUnxCAp
— Anand Singh (@Anand_Journ) February 12, 2026
मीडिया पर भड़के राहुल बोले– आप देश के साथ अन्याय कर रहे
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “क्या आज के लिए यही कोड वर्ड है? मुझे पहले से कोड वर्ड बता दो। कल यह ‘ऑथेंटिकेट’ था, और आज यह ‘प्रिविलेज मोशन’ है।”
#WATCH दिल्ली | अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा, "क्या यही कोड वर्ड आप (मीडिया) लोगों को आज दिया गया है? कल यह 'ऑथेंटिकेट' था, और आज यह 'प्रिविलेज मोशन' है।" pic.twitter.com/Rvjs5LEWI1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
उन्होंने कहा कि क्या आप पूरी तरह से BJP के लिए काम नहीं करते हैं, कम से कम थोड़ा ऑब्जेक्टिव काम करने की कोशिश तो करो, यह सच में शर्मनाक हो जाता है। यह बहुत ज्यादा है। आप जिम्मेदार लोग हैं। मीडिया के लोग हैं; आपकी जिम्मेदारी है कि आप ऑब्जेक्टिव रहें। आप बस उनकी दी हुई बात पर भरोसा नहीं कर सकते। हर दिन, अपना पूरा शो उसी पर चलाते हैं। आप इस देश के साथ अन्याय कर रहे हैं।
पीयूष गोयल बोले- राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं
लोकसभा LoP राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। वह पूरी तरह से गलत जानकारी फैलाते हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि US-इंडिया ट्रेड डील में भारत के हितों और भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। भारतीय किसानों के ज़्यादातर प्रोडक्ट, हमारी डेयरी, पोल्ट्री, चावल, गेहूं, सोयाबीन और मक्का, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, संतरा, सब्जियां, इथेनॉल, तंबाकू, मीट, दालें, बाजरा, रागी- किसानों का लगभग 90-95% प्रोडक्ट US ट्रेड डील से बाहर है और जो भारत की ज़रूरत है, जिसे हम आज भी इंपोर्ट करते हैं, जिससे हमारे देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हमने ऐसी चीजों को अमेरिका के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत सोच-समझकर खोला है। एक तरह से किसानों के हितों में एक बहुत अच्छी US ट्रेड डील हुई है, लेकिन राहुल गांधी पार्लियामेंट में बैठकर इसके बारे में झूठ बोलते हैं और इसे ऑथेंटिकेट भी नहीं करते। गोयल ने कहा कि मैं उनकी निंदा करता हूं, राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और उनके दूसरे साथी, चाहे वह DMK, समाजवादी पार्टी, TMC या कम्युनिस्ट पार्टी, ये सभी विकास के खिलाफ हैं। वे देश को तेजी से आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकते। वे यह नहीं देख सकते कि मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ रही है।
#WATCH | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Piyush Goyal says, "Rahul Gandhi is a bundle of lies. He spreads complete misinformation. I want to clarify that India's interests and the interests of Indian farmers have been fully protected in the US-India trade deal. Most… pic.twitter.com/bjQP8ZXmYD
— ANI (@ANI) February 12, 2026
गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी सबसे बड़े झूठे हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश में राहुल गांधी से बड़ा कोई झूठा नहीं है। वह देश में सिविल वॉर शुरू करना चाहते हैं, वह सच के मंदिर में झूठ बोलते हैं। PM मोदी के राज में किसानों के साथ कभी नाइंसाफी नहीं हो सकती। जब कृषि मंत्री और वाणिज्य मंत्री भी यही भरोसा दिला रहे हैं, तो आपके पास ऐसा क्या है जिसके आधार पर आप गलत जानकारी फैला रहे हैं? जब चीन, कंबोडिया और बरेली से जुड़ी आपकी फाइलें खुलेंगी, तो आपको पता चल जाएगा। भारत की जनता आपको पहचान चुकी है और आप दोबारा कभी सत्ता में नहीं आएंगे
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "देश में राहुल गांधी से बड़ा कोई झूठा नहीं है…वह देश में सिविल वॉर शुरू करना चाहते हैं…वह सच के मंदिर में झूठ बोलते हैं। PM मोदी के राज में किसानों के साथ कभी नाइंसाफी नहीं हो सकती। जब कृषि मंत्री और वाणिज्य मंत्री भी यही… pic.twitter.com/cryBgZXBdN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
प्रल्हाद जोशी बोले– राहुल गांधी नासमझ, पार्ट टाइम पॉलिटिशियन
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें एक नासमझ पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन कहा है। उन्होंने कल जो कहा, उसके लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है।
दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में सवाल किया था कि इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में था।
पहले भी खत्म हो चुकी है राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता
मार्च 2023 में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। उन्होंने 2019 के एक चुनावी भाषण में ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे होता है’ कहा था। इस मामले को सूरत कोर्ट ने मानहानि माना था। कोर्ट ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के तहत दो साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर सांसद की सदस्यता समाप्त हो जाती है।
सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त 2023 को उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने 7 अगस्त 2023 को उनकी सदस्यता बहाल कर दी थी।
चिराग बोले– राहुल सिर्फ सदन में बोलने के लिए कुछ भी कहते हैं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- “राहुल गांधी जिस तरीके से टिप्पणी करते हैं और मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलने के लिए कुछ भी कहते हैं। मैं मानता हूं वे गंभीर पद पर हैं और उन्हें अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरी है। ऐसे मुझे लगता है ये विशेषाधिकार प्रस्ताव एक अधिकार है हर किसी पास कि अगर कोई ऐसी बातें करता है जिसके कोई मायने नहीं हैं तो ऐसा कदम उठाया जा सकता है। अभी ये होगी या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं है।”
#WATCH दिल्ली | ANI को दिए एक इंटरव्यू में, लोकसभा LoP राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "…राहुल गांधी लोकसभा विपक्ष नेता के तौर पर अपनी स्थिति कमजोर करते हैं जब वह किसी को देशद्रोही कहते हैं…वह कहते हैं कि… pic.twitter.com/xSKsyT3TiG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
निशिकांत दुबे ने दिया नोटिस, राहुल की सदस्यता खत्म करने की मांग
निशिकांत दुबे ने कहा, “मैंने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक मोशन पेश किया है कि कैसे वह सोरोस जैसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं, जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मैंने जो मोशन पेश किया है, उसमें मैंने रिक्वेस्ट की है कि राहुल गांधी की मेंबरशिप खत्म कर दी जाए और उन पर जिंदगी भर के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाए।”

