पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लखनऊ की टीम रवाना, सांसद संजय सिंह ने बढ़ाया हौसला

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लखनऊ की टीम रवाना, सांसद संजय सिंह ने बढ़ाया हौसला

Punjab Floods Update: पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लखनऊ से आम आदमी पार्टी की एक टीम रवाना होगी। इस टीम ने गुरुवार को सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने टीम को इस नेक पहल के लिए बधाई दी और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

सांसद संजय सिंह ने बताया कि वह खुद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आठ दिनों तक रहे और वहां के लोगों का दर्द महसूस किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने किसानों की खेती-बाड़ी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और उनके पास अब कुछ नहीं बचा है।

पंजाब के लोगों के जज्‍बे की सराहना | Punjab Floods Update

संजय सिंह ने पंजाब के लोगों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी वे किसी के सामने हाथ नहीं फैला रहे हैं। वे सर उठाकर कहते हैं कि जो ऊपर वाले ने किया है, वह ठीक किया है और यह हमारे भले के लिए होगा। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की यही हिम्मत और जज्बा पूरी दुनिया में मशहूर है।

टीम लखनऊ के सदस्यों ने सांसद संजय सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं, सांसद ने टीम को हौसला देते हुए कहा, “आप लोग जो काम कर रहे हैं, यह बहुत ऊंचा काम है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *