Changes in September 2025: सितंबर महीने की शुरुआत होने के साथ ही सात बड़े बदलाव भी लागू हो रहे हैं, जो सीधे आपसे जुड़े हैं। आज यानी 01 अगस्त से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता हो गया है। वहीं, सोने के बाद अब सरकार चांदी के गहनों पर भी हॉलमार्किंग 01 सितंबर से लागू कर रही है।
इधर, कॉमर्शियल प्लेन में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 1,308.41 रुपये तक घट गई है। इससे हवाई सफर सस्ता हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि सितंबर में कौन-कौन से सात बड़े बदलाव होने जा रहे हैं:
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹51.50 तक घटे
आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹51.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 51.50 रुपये घटकर ₹1580 हो गई है। पहले ये ₹1631.50 में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में ये अब 50.50 रुपये सस्ता होकर 1684 रुपए में मिलेगा। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चांदी के गहनों के लिए छह शुद्धता ग्रेड तय किए | Changes in September 2025
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने घोषणा की है कि सोने की तरह ही 1 सितंबर से चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग की जाएगी। ये गुणवत्ता नियंत्रण में एक बड़ा कदम है। इस कदम का मकसद पारदर्शिता बढ़ाना है। हॉलमार्किंग से शुद्धता की गारंटी मिलती है। हॉलमार्क साबित करता है कि ज्वेलरी में दी गई चांदी कितनी शुद्ध है। इससे ग्राहक का भरोसा बढ़ता है।
स्वैच्छिक लागू करना: 1 सितंबर से चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग स्वैच्छिक होगी, जैसा कि पहले सोने के लिए स्वैच्छिक लागू किया गया था।
शुद्धता के ग्रेड: BIS ने चांदी के गहनों के लिए छह शुद्धता ग्रेड तय किए हैं: 800, 835, 900, 925, 970, और 990।
हॉलमार्किंग प्रक्रिया: हर गहने को एक 6-अंकीय HUID मिलेगा, जो इसकी प्रामाणिकता और शुद्धता को दर्शाएगा।
कंज्यूमर प्रोटेक्शन: ग्राहक BIS Care एप के ‘Verify HUID’ फीचर का इस्तेमाल करके हॉलमार्क किए गए गहनों की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं।
15 सितंबर तक फाइल करना होगा टैक्स | Changes in September 2025
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2025 है। मई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रोफेशनल बॉडीज की बार-बार मांग के बाद इस डेडलाइन को 31 जुलाई से बढ़ाया गया था। वहीं, जिन टैक्सपेयर्स के खातों का ऑडिट जरूरी है, उन्हें अभी भी 30 सितंबर, 2025 तक रिटर्न दाखिल करना होगा, क्योंकि इस डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बदलाव
1 सितंबर से SBI कार्ड अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में बदलाव कर रहा है। कार्ड होल्डर्स को अब डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ खास मर्चेंट्स के ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। इससे लाखों यूजर्स पर असर पड़ सकता है।
रजिस्टर्ड पोस्ट सेवाओं को स्पीड पोस्ट के साथ मिलाया | Changes in September 2025
इंडिया पोस्ट ने 1 सितंबर, 2025 से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवाओं को स्पीड पोस्ट के साथ मिला दिया है। अब सभी रजिस्टर्ड मेल स्पीड पोस्ट के जरिए डिलीवर होंगे और अलग रजिस्टर्ड पोस्ट की श्रेणी खत्म हो जाएगी।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम में 30 सिंतबर तक स्विच करने का आखिरी मौका
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। पहले जून की डेडलाइन थी, लेकिन कम रिस्पॉन्स की वजह से इसे बढ़ाया गया। UPS एक पेंशन सिस्टम है, जो NPS के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है।
एयर टिकट सस्ता हो सकता है | Changes in September 2025
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के दाम 1,308.41 रुपए प्रति किलोलीटर (1000L) घटाकर 90,713.52 प्रति 1000L कर दिए है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर फ्लाइट के किराए पर हो सकता है। ऐसे में आने वाले समय में एयर टिकट सस्ता हो सकता है।

