BJP Padyatra in Prayagraj: प्रयागराज जिले में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में शामिल होने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दादा का नाम नहीं लेते, क्योंकि दादा के नाम के साथ फिरोज खान जुड़ा हुआ है, उसे छिपाते हैं। यहां प्रयागराज की धरती से मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं कि अभी 30 साल तक आप भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अखिलेश यादव जी, आप भी 30 साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते।
भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और भारतीय जनता पार्टी ही भविष्य है। हम विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ जनता और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जब ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है, तो मोदी जी के नेतृत्व में 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। अखिलेश अमित शाह की गर्जना से डर गए हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।
प्रयागराज में फिर से दूसरा कुंभ दिखा
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा- आज प्रयागराज में फिर से दूसरा कुंभ दिखा है। इतने लोगों की भीड़ थी । भारतीय जानता पार्टी की सरकार अंगद पैर है, इसे कोई हटा नहीं सकता है। विपक्ष के जो लोग कह रहे थे की दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। उन्हें बता देना चाहता हूं कि दोनों इंजन मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे।
सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 250 बाइकों की रैली के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बाइक रैली, गाड़ियों के काफिले और डीजे-बैंड के साथ पहुंचे हैं। पदयात्रा धरना स्थल से शुरू होकर सुभाष चौराहे स्थित शहीद वॉल तक गई। भाजपा की ओर से इस पदयात्रा के लिए ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का नारा दिया गया है।
