BJP News: भाजपा ने निकाली – लोकतंत्र बचाओ रैली, शिवराज सिंह और नड्डा विपक्ष को सुनाया

BJP News: भाजपा ने निकाली - लोकतंत्र बचाओ रैली, शिवराज सिंह और नड्डा विपक्ष को सुनाया

BJP News: यूपी में भाजपा ने मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली। लखनऊ और बरेली में कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। हाथ में भाजपा का झंडा और ‘लोकतंत्र बचाओ’ लिखे पोस्टर लेकर चले। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी मोदी को हरा नहीं पा रहे हैं तो षडयंत्र रचने लगे हैं। मैं बता दूं कि मोदी देश के मुकुट मणि हैं। भगवान का वरदान हैं। उन्होंने कहा- आप लोग ऐसे नारे लगाइए कि दिल्ली में राहुल कांप जाएं। SIR के खिलाफ प्रदर्शन पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूछा कि बताइए जरा, जिसका नाम वोटर लिस्ट में 2 जगह है, उसका नाम एक जगह से कटना चाहिए या नहीं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा- बंगाल से लेकर राजस्थान तक हर जगह INDI गठबंधन ने हार पाई है। इसलिए अखिलेश बाबू फरवरी में आप भी निपट जाओगे। उधर, बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल हुए। जेपी नड्डा ने कहा- ये हिट एंड रन वाले लोग हैं। पत्थर मारते हैं और फिर भाग जाते हैं। इनके नेता ने अभी रामलीला मैदान में भाषण दिया है। अब विदेश भाग जाएंगे।

नड्‌डा बोले– राहुल और अखिलेश दोष देना बंद करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- ये हिट एंड रन वाले लोग हैं। पत्थर मारते हैं। फिर भाग जाते हैं। इनके नेता ने अभी रामलीला मैदान में भाषण दिया। अब विदेश भाग जाएंगे। आपने देखा होगा बचपन में कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो पढ़ने में अच्छे नहीं होते। वे फेल हो जाते हैं तो हो हल्ला मचाते हैं। आज वो ही हाल इंडी गठबंधन वालों का भी है। देश में SIR 12 बार हुआ। 10 बार कांग्रेस ने कराया। एक बार अटल जी ने कराया। अब मोदी जी करवा रहे हैं। घुसपैठियों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है। राहुल और अखिलेश को चुनाव आयोग को दोष देना बंद करना चाहिए।

शिवराज बोले– फरवरी में अखिलेश भी निपट जाएंगे

शिवराज ने कहा- मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर पा रहा है। बंगाल से लेकर राजस्थान तक हर जगह कांग्रेस ने हार पाई है। इसलिए अखिलेश भी समझ लें कि यूपी के चुनाव में उनका कुछ नहीं होने वाला। फरवरी में अखिलेश बाबू भी निपट जाएंगे। शिवराज ने कहा- राहुल जी सरकार में आने के लिए जनता का दिल जीतना होता है। मैदान में जीत नहीं सकते तो सड़क पर अराजकता फैला रहे हैं। आप लोग आज यहां से ऐसे नारे लगाइए कि दिल्ली में राहुल गांधी और INDI गठबंधन भी कांप जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *