Lucknow News:‘स्पार्क 2026’ के मंच पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Lucknow News:‘स्पार्क 2026’ के मंच पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
  • गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘स्पार्क 2026’ का भव्य आयोजन

Lucknow News: एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के गंभीर खतरे के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ फार्मेसी (GBCP) में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘स्पार्क (SPARK) 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, उत्साह और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं संस्थान के उच्च अधिकारियों द्वारा गौतम बुद्ध एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

‘स्पार्क 2026’ के मंच पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, एकल एवं समूह नृत्य, गायन और शेरो-शायरी जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के बढ़ते खतरे और इसके प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित किया। भविष्य के फार्मासिस्टों के लिए यह संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा कि एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग एवं जनजागरूकता, प्रतिरोधी संक्रमणों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के राउंड एवं निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर ‘मिस्टर फ्रेशर’ एवं ‘मिस फ्रेशर’ का चयन किया गया।

Lucknow News:‘स्पार्क 2026’ के मंच पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

नवागंतुक छात्र–छात्राओं को भेंट किये गए स्मृति चिह्न

बी.फार्मा. प्रथम वर्ष से वशिष्ठ भट्ट एवं आशना खान तथा डी.फार्मा. प्रथम वर्ष से मोहम्मद साजिद एवं प्रीति को क्रमशः मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन सोमिल कुमार कुशवाहा एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने फार्मेसी को एक प्रतिष्ठित एवं अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने तथा अपने व्यावसायिक कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही, सभी नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके पश्चात भव्य नृत्य प्रस्तुतियों एवं सायंकालीन भोज के साथ समारोह का समापन हुआ। आयोजन में संस्थान के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। ‘स्पार्क 2026’ ने जहां नवागंतुक विद्यार्थियों को संस्थान के साथ जुड़ने का यादगार अवसर प्रदान किया, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं आपसी समन्वय को भी प्रोत्साहित किया।

Lucknow News:‘स्पार्क 2026’ के मंच पर नवागंतुक विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *