Telangana News: फार्मा यूनिट में भीषण हादसा, रिएक्टर फटने से दो की मौत, नौ झुलसे

Telangana News: फार्मा यूनिट में भीषण हादसा, रिएक्टर फटने से दो की मौत, नौ झुलसे

Telangana News: तेलंगाना के यादाद्रि भुवनगिरी जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मा कंपनी की यूनिट में रिएक्टर फट गया। हादसे के बाद लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। हादसे के बाद पोचमपल्ली मंडल स्थित फार्मा यूनिट में आग लग गई। जिस समय रिएक्टर में विस्फोट हुआ, उस समय कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे।

दो कर्मचारियों की मौत, नौ घायल

पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोग 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।’घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हादसे के बाद फार्मा यूनिट में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *