Chandrashekar Azad: यूपी से माफिया गायब तो दिनदहाड़े हत्याएं कैसे?

Chandrashekar Azad: यूपी से माफिया गायब तो दिनदहाड़े हत्याएं कैसे?
  • गोरखपुर में सांसद चंद्रशेखर ने सीएम योगी से किया सवाल

Chandrashekar Azad: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ साथ स्थानीय व्यवस्थाओं पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने तंज कसते हुए कहा, मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। पहले सिर्फ नेपाल ही ऐसा देश था, जहां बिना पासपोर्ट के जा सकते हैं, लेकिन अब गोरखपुर को यहां के सांसद नें स्पेन बना दिया गया है, जहां बिना पासपोर्ट के आ-जा सकते हैं। उन्होंने कहा, अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यह स्थिति दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि अगर प्रदेश से माफिया गायब हो गए हैं तो फिर दिनदहाड़े गोलियां कैसी चल रही हैं, वह भी एक दो नहीं 18 राउंड। उन्होंने कहा, गोरखपुर एयरपोर्ट से सीधे शहर में आया और व्यवस्थाओं को करीब से देखा।

नाम बदलना इस सरकार की आदत बन चुकी

एम्स गोरखपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसमें छह गेट हैं, लेकिन आमतौर पर केवल एक ही गेट खुला रहता है। इसी अव्यवस्था के कारण कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा, नाम बदलना इस सरकार की आदत बन चुकी है। गोरखपुर का नाम भले ही स्पेन रख दिया जाए, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली है। शहर में गंदगी, जलजमाव और बदहाल सफाई व्यवस्था आज भी लोगों की बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से कोई मतलब नहीं है। उनकी प्राथमिक चिंता प्रदेश के बेरोजगार युवाओं, छात्रों और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर है। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखाने पर भी रोक लगाई जा रही है, जो शिक्षा व्यवस्था की गिरती स्थिति को छिपाने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *