Film Alpha को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट स्‍टारर फिल्म  

Film Alpha को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट स्‍टारर फिल्म  

Alpha Movie Update: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्‍म आगामी 10 जुलाई को रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (YRF) ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है। पहले यह फिल्म 2025 में आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर पहले यह चर्चा थी कि इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स को नेटफ्लिक्स की ओर से 215 करोड़ रुपए की डील का ऑफर मिला था। हालांकि, आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने इसे ठुकरा दिया।

Film Alpha को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट स्‍टारर फिल्म  

फिल्म में आलिया-शरवरी का दमदार एक्शन

इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में जासूसी करती नजर आएंगी। फिल्म में दोनों का हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। इनके साथ ही अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, मेकर्स ने अब तक उनके किरदारों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

2024 में हुआ था फिल्म का ऐलान

फिल्म ‘अल्फा’ की घोषणा साल 2024 में की गई थी। पहले इसे 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब नई तारीख 10 जुलाई तय की गई है। फिल्म केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म होने के नाते मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म ‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस क्लैश की बात करें तो फिलहाल 10 जुलाई के आस-पास किसी बड़ी फिल्म की रिलीज नहीं है। यह सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (4 जून) के करीब एक महीने बाद रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छी स्क्रीन मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *