अखिलेश यादव का ऐलान- सरकार बनने पर 24 घंटे में होगा गन्‍ना किसानों का भुगतान

अखिलेश यादव का ऐलान- सरकार बनने पर 24 घंटे में होगा गन्‍ना किसानों का भुगतान

UP News: समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे के अंदर किसानों के भुगतान कराने का काम होगा, जिसके लिए 15 हजार करोड़ का कॉरपस फंड होगा।

वहीं, गाजीपुर में नाबालिग की मौत के मामले को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राज्‍य की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सपा सुप्रीमो ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ऐलान किया कि सपा पीड़िता के परिजनों को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

PDA के लोगों को हक दिलाने का करेंगे काम

अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी नहीं चाहती कि हम लोग PDA समाज के लोगों के साथ खड़े हो और उन्हें न्याय दिला पाएं। कल पुनः हमारा डेलिगेशन जाएगा। अखिलेश ने प्रशासन पर मामले को दबाने और निष्पक्ष जांच न करने का भी आरोप लगाया। PDA के लोगों को हम लोग हक और सम्मान दिलाने का काम करेंगे, उसके लिए साल लगे या सदी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे।

महिला आरक्षण पर मोदी सरकार को घेरा

राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरक्षण का बिल संसद में पारित हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन सरकार इसे लागू करने में जान-बूझकर देरी कर रही है। हकीकत यह है कि मोदी सरकार महिलाओं को उनका हक देना ही नहीं चाहती। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।

राजभर के आरोपों पर पलटवार

इसके अलावा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा सपा पर माहौल खराब करने के आरोपों (कि 15 की जगह 250 लोग पहुंचे) पर भी सियासी घमासान तेज है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जाएगा और पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेगा।

अखिलेश यादव की अन्‍य बड़ी बातें

चुनाव खत्म होते ही देखिएगा डीज़ल, पेट्रोल, खाद सब महंगा हो जाएगा।

 

इधर जो खतरा पैदा हुआ है हिंदुस्तानियत के खिलाफ, उससे लड़ने के लिए हम सब तैयार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *