Punjabi Actress Himanshi Khurana: पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी खुराना से गैंगस्टर्स ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टर्स ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम से भी जाना जाता है।
सुपरहिट गानों से बनाई पहचान
हिमांशी ने साल 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साड्डा हक जैसी फिल्मों और सोच जैसे सुपरहिट गानों से बड़ी पहचान बनाई। जबकि, बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद वो सबसे ज्यादा फेमस हुईं।
बिग बॉस से निकलने के बाद डिप्रेशन में चली गईं थीं
हिमांशी खुराना बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शो के दौरान उनके और शहनाज गिल के बीच काफी विवाद भी हुए थे। शो से निकलने के बाद उन्होंने एक चैट शो में बताया था कि बिग बॉस के घर के नेगेटिक माहौल से वो काफी डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि शो से निकलने के बाद वो करीब 2 सालों तक डिप्रेशन में थीं। हिमांशी का कहना था कि वो इतनी ज्यादा डिप्रेस्ड थीं कि कभी-कभार उन्हें पैनिक अटैक भी आने लगे थे। इसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया गया था।

