सऊदी के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला, एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत

सऊदी के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला, एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत

Saudi Airport News: सऊदी अरब में बुधवार देर रात एक एयरपोर्ट और एक तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें 3 भारतीय भी हैं। दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत हुई। वहीं दो भारतीयों समेत 8 लोग घायल हुए।

वहीं, अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की जान गई। यहां एक भारतीय समेत 2 लोग घायल हुए। इस महीने हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर 6 बड़े हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है और 370 घायल हुए हैं।

एयरपोर्ट पर हमले के बाद विमानों का रास्ता बदला

सऊदी अरब के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर हमले की जानकारी दी। इसमें एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा है। दम्माम, फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह बहरीन और कतर के करीब है।

दुनियाभर की उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले के बाद विमानों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। इसके अलावा, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बताया कि उसने देश के पूर्वी इलाके में चार ड्रोन हमलों को नाकाम किया है।

इस महीने सऊदी पर हुए बड़े हमले

इस महीने हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बड़े एयरपोर्ट और दूसरी अहम जगहों पर मिसाइलों और अन्य हथियारों से हमले किए हैं।

6 अक्टूबर: जजान और नजरान के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया। साथ ही दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को सऊदी एयर डिफेंस ने रोकने का दावा किया।

7 अक्टूबर: रियाद और अभा एयरपोर्ट पर हमले हुए। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक तीन विदेशी नागरिकों की मौत हुई और 36 लोग घायल हुए।

8 अक्टूबर: रियाद एयरपोर्ट पर एक और हमला हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, तीन सऊदी नागरिकों की मौत हुई। सरकारी एयरलाइन सऊदिया का एक विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ।

10 अक्टूबर: रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले में 1 भारतीय नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसके बाद एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकनी पड़ीं।

11 अक्टूबर: रियाद एयरपोर्ट पर एक मिसाइल या ड्रोन गिरा। एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई और 11 लोग घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *