मेरठ के नीले ड्रम हत्‍याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत

मेरठ के नीले ड्रम हत्‍याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और प्रेमी साहिल को सजा-ए-मौत

Meerut Murder Case: यूपी के मेरठ जिले में प्रेमी साहिल शुक्‍ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्‍नी मुस्कान रस्‍तोगी को फांसी की सजा सुनाई गई। उसके प्रेमी साहिल को भी कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। सजा सुनाते हुए जज ने कहा- अधर्म के काम पर सजा देना धर्म होता है। मुस्कान-साहिल आप दोनों ने ही सौरभ की नृशंस हत्या की है। इसलिए माफी स्वीकार नहीं होगी।

सजा सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया। मुस्कान रस्तोगी और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे। जज ने मुस्कान से पूछा- तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या सजा चाहती हो? उसने जवाब दिया- मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। फिर वह खामोश हो गई। इसके बाद साहिल से यही सवाल पूछा गया, तो वह चुप रहा।

सजा के ऐलान के बाद रो पड़ीं सौरभ की मां

सजा के ऐलान के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं। कहा- शांति से न्याय मिल गया। सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। मुस्कान और साहिल ने सबूत मिटाने के लिए सौरभ के शव को 5 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया था। इसके बाद उस पर सीमेंट का घोल डाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *