UP Rain Updates: उत्तर प्रदेश में बारिश के तेवर और तीखे हो गए हैं। नेपाल सीमा से लगे तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में मौसम में नरमी आने से ठंडक का एहसास घुल गया। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में बारिश का दायरा और व्यापक होगा। कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन आठ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में रेड अलर्ट है। वहीं बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वांचल, मध्य और पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है।
गोंडा में बारिश के चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद
बारिश को देखते हुए डीएम प्रियंका निरंजन ने शनिवार को भी जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश दिया है। अब स्कूल 28 सितंबर को खुलेंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र और बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी संबंधित स्कूल संचालकों को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ में अवकाश घोषित
बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा लखनऊ के सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर 12 तक में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बलरामपुर में अवकाश
बलरामपुर में भी शनिवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद किए गए हैं। अवकाश में शिक्षक विभागीय करेंगे।
सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती में भी अवकाश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सीतापुर, बाराबंकी और श्रावस्ती में भी अवकाश घोषित किया गया है। यहां पर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
ये हैं रेड अलर्ट वाले जिले
-
अति भारी बारिश: तराई के 8 जिले। इनमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं।
-
ऑरेंज अलर्ट: भारी से बहुत भारी बारिश – 12 जिले। इनमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं शामिल हैं।
-
येलो अलर्ट – भारी बारिश – 39 जिले: इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं।
-
गरज–चमक, वज्रपात व तेज हवा: 59 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, रामपुर आदि शामिल हैं।इन जिलों में हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इन जिलों में भी अवकाश घोषित
कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, फतेहपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव और कन्नौज। हरदोई में भी बंद। औरैया में भी छुट्टी। गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में 12वीं तक के स्कूल बंद। । मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में स्कूल बंद
