UP: Rajbhar बोले- केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती, जानिए किसपर साधा निशाना

UP Politics: परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री

UP: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के कारनामों को जनता भूली नहीं है और इसका जवाब 2027 के चुनाव में देगी। केवल बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। उन्होंने कहा कि खाली बातें करने से सरकार नहीं बनती। एटा, इटावा, कन्नौज और मैनपुरी के लोग आज भी कहते हैं कि सपा सरकार में रात में लोगों की भैंसें खोल ले जाई जाती थीं और शाम छह बजे के बाद लूट की घटनाओं का डर रहता था।  उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह देखना चाहिए कि 80 प्रतिशत घटनाएं उन्हीं के लोगों द्वारा की जा रही हैं। पीडीए की बैठकों में दलितों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। सरकार कार्रवाई करे तो सरकार दोषी और कार्रवाई न करे तो भी सवाल उठाए जाते हैं। आजम खां के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि उन्हें फंसाने वाले अखिलेश यादव हैं। जब सरकारी जमीन और धन से कॉलेज बनाया जा रहा था तो जमीन का हस्तांतरण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस सरकारों के समय वक्फ की करोड़ों रुपये की जमीनें हजारों रुपये में लीज पर दी गईं। इन जमीनों पर मॉल और होटल बनाए गए तथा मोटा किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जमीनें बेची नहीं गईं। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *