Nepal Flood Updates: बिहार-यूपी में खतरा! अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

Nepal Flood Updates: बिहार-यूपी में खतरा! अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से हुई भीषण तबाही के बाद भारत में भी अलर्ट है। खासकर बिहार के नौ जिलों और यूपी के सात जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ने से बैराज के 36 गेट खोले गए हैं। साथ ही नदी किनारे वाले इलाकों को खाली करवाया जा रहा है। हालात कितने संवेदनशील हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी अलर्ट मोड में है तो गृह मंत्री अमित शाह भी नजर बनाए हुए हैं। अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों राज्यों में नदियों में संभावित वृद्धि के बारे में बात की। शाह ने कहा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने बताया कि मैंने बिहार और यूपी के मुख्यमंत्रियों से इस आपदा के बारे में बात की है।

CM सम्राट चौधरी ने की इमरजेंसी मीटिंग

बिहार और यूपी के मुख्यमंत्री भी एक्शन में आ गए हैं। हालात को देखते हुए बिहार के CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। उधर, यूपी के सीएम योगी ने महाराजगंज और कुशीनगर जिले में गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में नजर रखने का आदेश दिया है। राज्य सरकारों के निर्देश मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर तैनात हो गए हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बिहार के इन नौ जिलों में हाई अलर्ट

बिहार के जिन नौ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली शामिल हैं।

यूपी के कितने जिलों में अलर्ट?

  • महराजगंज

  • कुशीनगर

  • पीलीभीत

  • श्रावस्ती

  • बलरामपुर

  • सिद्धार्थनगर

  • गोरखपुर

बॉर्डर इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता

नेपाल में आई बाढ़ यूपी के बॉर्डर इलाकों में भी तबाही मचा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा यूपी की गंडक और नारायणी नदी में मंडरा रहा है। दोनों ही नदियों में वाटर लेवल बढ़ने और उफान का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए नेपाल से सटे महाराजगंज और कुशीनगर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएम योगी ने दोनों जिलों के अधिकारियों को गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी पर नजर रखने और बाढ़ की आशंका के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने का आदेश दिया है। अगले कुछ घंटे बिहार और यूपी के लिए बहुत सावधानी बरतने वाले हैं हालांकि खतरे की आशंका वाले जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से पैनिक में नहीं आने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *