US- Iran Tensions: Trump की ईरान को वार्निंग- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

US- Iran Tensions: Trump की ईरान को वार्निंग- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड

US- Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी सैन्य चेतावनी देते हुए दावा किया है कि अगर ईरानी सरकार ने उनकी हत्या या हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें पहले से ही ईरान पर निशाना साधे तैयार हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से से उनकी हत्या या हत्या की साजिश को अंजाम देती है या ऐसा करने की कोशिश करती है, तो अमेरिका तत्काल जवाब देगा.

ट्रंप ने दावा किया कि 1000 मिसाइलें पहले से ही इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर निशाना साधे तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों अन्य मिसाइलें भी तुरंत तैनात की जाएंगी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं और जरूरत पड़ने पर एक साल तक, और आवश्यकता पड़ने पर उससे भी अधिक समय तक, ईरान के हर हिस्से को पूरी तरह तबाह करने की क्षमता और तैयारी अमेरिका के पास है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *