PM Modi का ऐलान- भारत में होगा ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच

PM Modi का ऐलान- भारत में होगा ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच

PM Modi in Australia: ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। मुकाबला चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

BBL पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा

BBL के 15 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और लीग को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

भारत में पहली बार BBL मैच: 6 बड़ी बातें

  • पहली बार भारत में विदेशी क्रिकेट लीग ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा।
  • 12 दिसंबर को चेन्नई में मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स टीम खेलेगी।
  • ‘जी डे नमस्ते’ फेस्टिवल की शुरुआत मैच से हफ्तेभर चलने वाले ऑस्ट्रेलिया के खेल, संस्कृति और बिजनेस फेस्टिवल की शुरुआत होगी।

भारत में BBL से ऑस्ट्रेलिया को फायदा

  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बाजार है। BBL को करोड़ों नए दर्शक और बड़ा ब्रॉडकास्ट मार्केट मिलेगा।
  • सिर्फ मैच नहीं, रणनीतिक साझेदारी दोनों देश खेल विज्ञान, कोचिंग, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में साथ काम करेंगे।
  • BBL दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL, SA20 के बाद BBL दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय टी-20 लीगों में गिनी जाती है।

PM Modi का ऐलान- भारत में होगा ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच

ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे पीएम

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज में आज ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। पीएम के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते पर आगे की बातचीत करेंगे। इसके बाद पीएम एक बिजनेस इवेंट और स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे।

इसके बाद ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। न्यूजीलैंड में 40 सालों बाद किसी भारतीय पीएम की यह यात्रा हो रही है। इससे पहले 1986 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *