बरेली-बनारस में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी; 57 शहरों में अलर्ट  

बरेली-बनारस में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी; 57 शहरों में अलर्ट  

UP News: उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून अपना असर दिखा रहा है। वाराणसी जिले में सोमवार सुबह 8 बजे से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। गलियों में पानी भर गया है। रविवार देर रात 1 बजे बरेली में मूसलाधार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण ई-रिक्शा तक पलट गए। वहीं, लखनऊ-कानपुर समेत ज्यादातर शहरों में तेज धूप है। बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। उमस भरी गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग ने आज 57 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल से मानसूनी एक्टिविटी और तेज होगी। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, बलिया समेत 18 शहरों में रुक-रुककर बरसात हुई। लखनऊ-बाराबंकी में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ और पोल उखड़ गए। लखनऊ में करीब 45 मिनट की तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बरेली-बनारस में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी; 57 शहरों में अलर्ट  

बरेली-बनारस में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी; 57 शहरों में अलर्ट  

24 घंटे में जोर पकड़ेगा मानसून

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम आज शाम उत्तरी ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने की वजह से यूपी में कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है। ओले गिर सकते हैं।

बरेली-बनारस में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी; 57 शहरों में अलर्ट  

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर यूपी पर पड़ा है। इस वजह से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। कुछ जिलों में स्थानीय सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो रही है। पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ गई है। 24 घंटे में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया और बलिया।

अगले 5 दिन का मौसम

7 जुलाई: पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगा। पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है।

8 जुलाई: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

9 जुलाई: पूरे यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

10 जुलाई: प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

11 जुलाई: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *