Donald Trump Avenue: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती की चर्चा पूरी दुनिया में होती है. डोनाल्ड ट्रंप अक्सर पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते रहते हैं. इन्हीं रिश्तों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट के पास स्थित एक सड़क का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा गया है. जैसे ही इस बात की जानकारी ट्रंप को लगी, ट्रंप ने भारत को धन्यवाद दिया है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हैदराबाद, भारत में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, इस तरह सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं, धन्यवाद. बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के डिप्टी चीफ मिनिस्टर मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने हैदराबाद में US कॉन्सुलेट से सटी सड़क का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने की याद में एक सेरेमोनियल प्लाक का अनावरण किया. यह अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह पर एक शानदार रिसेप्शन के दौरान हुआ.

