अब दूसरी जगह शिफ्ट होंगे Salman Khan! जानें- कहां बन रहा ‘भाईजान’ का नया आशियाना

अब दूसरी जगह शिफ्ट होंगे Salman Khan! जानें- कहां बन रहा 'भाईजान' का नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द अपना बांद्रा का गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर नए इमारत में शिफ्ट हो सकते है. लगातार मिल रही है बिश्नोई गैंग से धमकी और 2024 की फायरिंग की घटना को इससे जोड़ते हुए देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सलमान खान खुद का प्लॉट लेकर बांद्रा में घर बनवा रहे हैं. एक्टर को अपने नए छह मंजिला घर के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है. सूत्रों की माने तो कंस्ट्रक्शन के बाद एक्टर पूरे परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे.

जानिए कहां बन रहा सलमान खान का नया घर

बता दें कि सलमान खान का बांद्रा में बनने वाला नया छह मंजिला घर समुद्र किनारे होगा. महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. यह नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा, जो सलमान खान के मौजूदा निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ ही दूरी पर स्थित है. सलमान खान 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. जांच में हमलावरों का संबंध बिश्नोई गैंग से बताया गया था.  इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई थी. वहीं, जिस बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते थे, उसे भी बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित कर दिया गया है.

MCZMA सूत्रों के मुताबिक नया घर सलमान खान की मां सलमा खान की जमीन पर बनाया जाएगा. इस प्लॉट पर पहले 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान मौजूद था, जिसे जर्जर हालत के कारण परिवार ने खरीदने के बाद गिरा दिया था.नई इमारत ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलों वाली होगी.  इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 1,014 वर्ग मीटर होगा. इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स द्वारा किया जाएगा. बीएमसी ने इसके लिए अक्टूबर 2025 में प्रारंभिक अनुमति (IOD) जारी कर दी थी.

बताया गया है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा. इसके बजाय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय प्रजातियों के नए पेड़ लगाए जाएंगे.  मुख्य सड़क से हटकर एक शांत गली में स्थित यह नया घर सलमान खान और उनके परिवार को पहले की तुलना में ज्यादा सिक्योरिटी और प्राइवेसी देगा. हालांकि, इस पूरे प्रोजेक्ट पर सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *