America नौसेना को भारी नुकसान! हवा में टकरा गए दो आधुनिक लड़ाकू विमान

America नौसेना को भारी नुकसान! हवा में टकरा गए दो आधुनिक लड़ाकू विमान

America: अमेरिकी नौसेना को भारी नुकसान हुआहै, उसके दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नेवी के दो फाइटर जेट्स एक एयर शो के दौरान हादसे के शिकार हो गए। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा अमेरिका के इडाहो स्टेट में एयर शो के दौरान हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एयर शो के दौरान दोनों F-18 फाइटर जेट्स बिल्कुल करीब आ गए। पहले तो लगा कि ये करतब दिखा रहे हैं लेकिन फिर अचानक टक्कर की वजह से उनके पुर्जे गिरने लगे। तभी दोनों फाइटर जेट के पायलट और क्रू को इजेक्ट होते हुए देखा गया। उसके फौरन बाद दोनों जेट्स तेजी से नीचे गिरे। विमानों के नीचे गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा गोला उठने लगा।

क्रू के चार लोग सुरक्षित

दोनों लड़ाकू विमानों के क्रैश होने और धमाके के ठीक पर ऊपर पैराशूट से नीचे उरतते हुए क्रू को देखा गया। गनीमत रही कि क्रू हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर उतरा और किसी की भी जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार,  विमान में सवार सभी चारों लोग सही सलामत बताए जा रहे हैं। इस बड़े हादसे को लेकर US पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ये विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों जेट्स के चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए और इस हादसे की जांच की जा रही है। बेस के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों विमान को क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *