Voting: गुम हो गया वोटर आईडी कार्ड या नहीं बना, तब भी डाल सकते हैं वोट; तरीका जानें

Voting Without Voter Id Card: दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है। पोलिंग स्टेशन पर जाकर आप वोटर आईडी कार्ड यानी पहचान पत्र के जरिए मतदान कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है या फिर आपका वोटर आईडी कार्ड गुम हो गया है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है…

बिना वोटर आईडी कार्ड कैसे कर सकते हैं मतदान?

  • -अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना या गुम हो गया है, तो भी आप मतदान कर सकते हैं

  • -आपको मतदान केंद्र पर वोटर आईडी कार्ड की जगह वो डॉक्यूमेंट लेकर जाना होता है, जो वोटिंग के लिए मान्य होता है

  • -आगे आप उन डॉक्यूमेंट की लिस्ट देख सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप मतदान करने के लिए कर सकते हैं

वोटर आईडी कार्ड होने पर मतदान के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • -आधार कार्ड

  • -पासपोर्ट

  • -ड्राइविंग लाइसेंस

  • -पैन कार्ड

  • -बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक

  • -सरकारी कर्मचारी का फोटो सहित सर्विस आईडी कार्ड

  • -एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड

  • -विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (मनरेगा) जॉब कार्ड

  • -श्रम मंत्रालय की ओर से तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

  • -फोटो सहित पेंशन डॉक्यूमेंट

  • -सांसद और विधायक या विधान परिषद सदस्य का आधिकारिक पहचान पत्र

क्या इन डॉक्यूमेंट से हर कोई कर सकता है मतदान?

  • नहीं, हर कोई ऊपर बताई गई डॉक्यूमेंट लिस्ट में से किसी को भी दिखाकर मतदान नहीं कर सकता है

  • जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में होता है सिर्फ वे ही इस तरह से वोट डाल सकते हैं

  • जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकते, फिर चाहे उनके पास वोटर आईडी कार्ड ही क्यों न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *