Constitution Day 2025: ‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘न्यूटन’ तक, संविधान दिवस पर देखें ये फिल्में

Constitution Day 2025: ‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘न्यूटन’ तक, संविधान दिवस पर देखें ये फिल्में

Constitution Day 2025: हमारा संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करता है। हर वर्ष 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिससे लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक बन सकें। इस अहम मौके पर हम उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानेंगे, जिनमें न्याय, समानता, अभिव्यक्ति की आजादी, भेदभाव, आरक्षण जैसे अहम मुद्दों को उठाकर दर्शकों को जागरूक करने का काम किया गया है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

आर्टिकल 15

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में साल 2019 में फिल्म ‘आर्टिकल 15’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दुष्कर्म केस के जरिए आर्टिकल 15 के बारे में बताया गया है। इसमें आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। आपको बताते चलें कि आर्टिकल 15 बताता है कि किसी भी नागरिक के साथ केवल धर्म, जाति, लिंग, नस्ल और जन्म स्थान या इनमें से किसी भी आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।

 

Three Years Of Article 15: Ayushmann Khurrana Film South Remake Nenjuku  Needhi Gets Amazing Response Like Badhai Ho Veetla Vishesham -  Entertainment News: Amar Ujala - Article 15:तीन साल पहले 'आर्टिकल 15'

सेक्शन 375

अजय बहल के निर्देशन में साल 2019 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। राहुल भट्ट, अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा अभिनीत फिल्म ‘सेक्शन 375’ भारतीय दंड संहिता की उस धारा पर आधारित है, जो महिलाओं के साथ यौन अपराधों से संबंधित है। इस कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में सेक्शन के गलत इस्तेमाल को लेकर बहस होती है।

Section 375 Full Movie | Akshaye Khanna, Richa Chadha, Tarun Saluja | Facts  & Review

आरक्षण

साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार मौजूद थे। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरक्षण’ संविधान के आर्टिकल 16 पर आधारित है। फिल्म में सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को समानता दिलाने के लिए विशेष प्रावधानों को अनुमति देने वाली आरक्षण प्रणाली को दिखाया गया है।

आरक्षण फिल्म समीक्षा | आम आदमी की जुबानी

आर्टिकल 370

यह फिल्म उस राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाती है जब सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसला किया था। फिल्म में यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल और इरावती हर्षे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद) को हटाए जाने पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी।

Article 370 gets great response on Netflix

न्यूटन

राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को संविधान में निहित मतदान के अधिकार पर केंद्रित रखा गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव को एक नक्सली इलाके में वोटिंग की जिम्मेदारी दी जाती है और राजकुमार राव वोटिंग करवाने के लिए सुरक्षा बलों से भी भिड़ जाते हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने शानदार भूमिका अदा की है।

न्यूटन मूवी रिव्यू - ओपन द मैगज़ीन

अलीगढ़

फिल्म ‘अलीगढ़’ में धारा 377 की बात की गई। समलैंगिकों के अधिकार के लिए बनी धारा 377 की बात इस फिल्म में की गई थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के शख्स का किरदार निभाया था।

अब 'अलीगढ़' फिल्म के नाम पर आपत्ति..वाद ठोका - Now ' Aligarh ' Apttikkwad  Imposed In The Name Of The Movie - Amar Ujala Hindi News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *