Haryana IPS Suicide Case में 7 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, छुट्टी पर भेजे गए DGP शत्रुजीत; ओपी सिंह को अतिरिक्‍त चार्ज

Haryana IPS Suicide Case में 7 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, छुट्टी पर भेजे गए DGP शत्रुजीत; ओपी सिंह को अतिरिक्‍त चार्ज

Haryana IPS Suicide Case Update: हरियाणा के आईपीएस वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। वहीं, सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। इसकी तैयारी तभी से चल रही थी, जब डीजीपी का नाम IPS अफसर के लास्ट नोट में आया था।

सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूरी को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद हरियाणा में डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज ओम प्रकाश सिंह को सौंपा गया है। यह आदेश हरियाणा गृह विभाग ने जारी किया है।

Haryana IPS Suicide Case में 7 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, छुट्टी पर भेजे गए DGP शत्रुजीत; ओपी सिंह को अतिरिक्‍त चार्ज

ओपी सिंह की इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट

ओमप्रकाश सिंह (ओपी सिंह) 1991 बैच के आईपीएस हैं। उनकी इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है। पहले उनकी रिटायरमेंट नजदीक होने के चलते 1993 बैच के आलोक मित्तल का नाम डीजीपी पद के लिए चर्चा में था। हालांकि, एडिशनल चार्ज देते वक्त सरकार ने सीनियोरिटी लिस्ट को अनदेखा नहीं किया।

थोड़ी देर में राहुल गांधी पहुंचेंगे | Haryana IPS Suicide Case Update

इधर, दिवंगत IPS अफसर की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं। सरकार ने पहले ही बिजारणिया को हटा लिया था। उन्हें कहीं पोस्टिंग भी नहीं दी गई है। थोड़ी देर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमनीत के सरकारी आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचेंगे।

वहीं, दोपहर डेढ़ बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शोक जताने आने वाले हैं। परिवार और अनुसूचित समाज की तरफ से बनाई गई 31 सदस्य कमेटी की ओर से हुई महापंचायत द्वारा दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम भी आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

सीएम सैनी का दिल्‍ली दौरा भी कैंसिल

इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री का दौरा रद्द होने के बाद अपना दिल्ली दौरा भी कैंसिल कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले भी परिवार को मनाने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से 40 मिनट तक मीटिंग की। मीटिंग के बाद अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पहले पोस्टमॉर्टम कराना जरूरी है।

IG पूरन कुमार सुसाइड केस की टाइमलाइन | Haryana IPS Suicide Case Update 

  • 7 अक्टूबर: IG वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।
  • 8 अक्टूबर: IG की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार जापान दौरे से लौटीं। पोस्टमॉर्टम से इनकार करते हुए पुलिस को शिकायत दी।
  • 9 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने में हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, DGP शत्रुजीत कपूर समेत 15 पर FIR दर्ज हुई।
  • 10 अक्टूबर: चंडीगढ़ पुलिस ने जांच के लिए IG पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय SIT बनाई।
  • 11 अक्टूबर: रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया हटाए, कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया, 2 मंत्रियों ने IAS अमनीत कुमार से मुलाकात कर पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने की कोशिश की, परिवार ने कमेटी बनाई, महापंचायत बुलाई।
  • 12 अक्टूबर: IPS पूरन कुमार की अंतिम फोटो सामने आई। चंडीगढ़ में उनके समर्थन में महापंचायत हुई, पुलिस को DGP और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। SC/ST एक्ट की धारा में बदलाव हुआ। पलवल में पंजाबी समाज के लोगों ने DGP कपूर के समर्थन में मीटिंग की।
  • 13 अक्टूबर: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मीटिंग की। पोस्टमॉर्टम पर सहमति नहीं बन पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *