जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण धमाके, 200 सिलेंडर 2 घंटे तक फटे; 5 गाड़ियां जलीं, एक मौत

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण धमाके, 200 सिलेंडर 2 घंटे तक फटे; 5 गाड़ियां जलीं, एक मौत

Jaipur Gas Cylinder Blast:जयपुर-अजमेर हाईवे मंगलवार देर रात करीब 10 बजे धमाकों से गूंज उठा। दूदू क्षेत्र के मौखमपुरा के पास एक केमिकल टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग सिलेंडरों तक पहुंच गई और लगातार दो घंटे तक करीब 200 सिलेंडर फटते रहे। धमाकों की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जबकि कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों में जा गिरे।

इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में लगभग 330 सिलेंडर थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर ने गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण धमाके, 200 सिलेंडर 2 घंटे तक फटे; 5 गाड़ियां जलीं, एक मौत

 

NHAI तैयार करेगा हादसे की रिपोर्ट

हादसा दूदू (जयपुर) के मोखमपुरा के पास हुआ। हादसे में वहां खड़े पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। हाईवे को बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे खोला गया।  हादसे पर NHAI रिपोर्ट तैयार कर रहा है। हादसे के पीछे के कारणों और लापरवाही का जिक्र इस रिपोर्ट में होगा।

ढाबे पर खड़े ट्रक में घुसा टैंकर | Jaipur Gas Cylinder Blast

हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। रुक-रुककर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।

ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया कि मेरा ट्रक इस हादसे में जलकर खाक हो गया है। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए टैंकर को ढाबे में घुसा दिया। इससे टैंकर सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई। केमिकल के ट्रक के ड्राइवर ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन एकाएक आग फैल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण धमाके, 200 सिलेंडर 2 घंटे तक फटे; 5 गाड़ियां जलीं, एक मौत

हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया

अजमेर से किशनगढ़ होते हुए जयपुर के रास्ते पर दबाव कम करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। किशनगढ़ से रूपनगढ़ की तरफ होते हुए गाड़ियों को जयपुर की तरफ भेजा गया। वहीं, जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से ही टोंक रोड से डायवर्ट किया गया।

डीएनए टेस्ट के बाद होगी शव की पहचान | Jaipur Gas Cylinder Blast

एलपीजी गैस टैंकर हादसे में जिंदा लगे व्यक्ति का शव एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। देर रात 2 बजे प्लास्टिक बैग में शव के अवशेष लाए गए। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी ने बताया कि शव की पहचान एफएसएल-डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

हादसे के बाद राजनेताओं ने की पोस्ट | Jaipur Gas Cylinder Blast

सीएम भजनलाल शर्मा

डिप्टी सीएम दीया कुमारी

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

सांसद हनुमान बेनीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *