SRMS CET में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का आगाज, देव मूर्ति ने छात्रों को दिया अहम संदेश

SRMS CET में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' का आगाज, देव मूर्ति ने छात्रों को दिया अहम संदेश

Bareilly News: श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRMS CET) में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का शानदार आगाज हुआ। शतिक सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन व अध्यक्ष देव मूर्ति ने जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ के आरंभ होने की घोषणा की और विद्यार्थियों को एकता का संदेश दिया।

इसके बाद सांस्कृतिक स्पर्धाएं आरंभ हो गईं, जिसकी शुरुआत ‘मीम’ से और समापन ‘ग्रुप डांस’ से हुआ। इस दौरान मल्टी सीन, टर्न कोट, टी-शर्ट पेंटिंग, सोलो डांस, डुएट डांस, बैटल ऑफ बैंड्स जैसी सांस्कृतिक स्पर्धाओं के साथ एल्युमनाई मीट भी आयोजित की गई।

SRMS CET में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' का आगाज, देव मूर्ति ने छात्रों को दिया अहम संदेश

जीवन के लिए महत्‍वपूर्ण हैं नवरस और नवरंग

उद्घाटन समारोह में देव मूर्ति ने विद्यार्थियों को नवरसों और नवरंगों से जीवन को परिपूर्ण बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नव रंगों और नव रसों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। नौ विधाएं ही जीवन में जोश भरती हैं। इसलिए किसी न किसी विधा को सीखकर उसमें पारंगत होकर जीवन को नव रसों एवं नव रंगों से भरें और उल्लासपूर्ण बनाएं। यही इस बार जेस्ट-2026 की थीम भी है।

उन्होंने बताया कि आज 27वां जेस्ट आयोजित किया जा रहा है। पहली बार वर्ष 1998 में जेस्ट का आयोजन 350 बच्चों के साथ हुआ था, जिसमें करीब सौ बच्चों ने ही सक्रिय भागीदारी की थी। आज यह संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। विरासत को अच्छे से संभालें और आगे ले जाएं। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए टायरो क्लब को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

SRMS CET में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' का आगाज, देव मूर्ति ने छात्रों को दिया अहम संदेश

इन्‍होंने किया ‘नवरंग’ कार्यक्रम का उद्घाटन

इससे पहले शुक्रवार सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का उद्घाटन एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक देव मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, आईएमएस प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर अमित कुमार शर्मा और आईबीएस लखनऊ के डीन एकेडेमिक्स डॉ. तरुण सिंह गंगवार ने किया।

सरस्वती वंदना और संस्थान गीत के बाद विद्यार्थियों की ओर से प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना से उद्घाटन सत्र आरंभ हुआ। जेस्ट ऑर्गनाइजिंग कमेटी की सेक्रेटरी शिवी अरोरा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जेस्ट सिर्फ फेस्ट न होकर भावनाओं, खुशियों और संबंधों का उत्सव है।

SRMS CET में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' का आगाज, देव मूर्ति ने छात्रों को दिया अहम संदेश

कोऑर्डिनेटर ने दी ‘नवरंग’ थीम की जानकारी

इवेंट कोऑर्डिनेटर सदफ रसूल ने जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ की थीम के बारे में बताया कि भारतीय संस्कृति में रंगों और भावों का महत्वपूर्ण स्थान है। सुंदरता रंगों में विद्यमान होती है तो जीवन भावों का प्रतिबिंब है। थीम डांस के जरिए विद्यार्थियों ने रंगों और भावों के जरिए ‘नवरंग’ थीम को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। बैंड परफॉर्मेंस ने विद्यार्थियों के साथ ही ऑडिटोरियम में बैठे सभी लोगों में जोश भर दिया। वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ की कहानी और इसके आकार लेने में टीम के महत्व को दिखाया गया।

जेस्ट-2026 में फाइन आर्ट्स कमेटी ने अपनी आर्ट गैलरी में नवरंग के संदेश और भावों के नवरस पर बनाई गई पेंटिंग और रेखाचित्रों को प्रदर्शित किया। उद्घाटन सत्र के अंत में टायरो सेक्रेटरी प्राची शर्मा ने सभी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी कृतिका ग्रोवर, कुशाग्र गुप्ता और अनन्या मिश्रा ने किया।

SRMS CET में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 'नवरंग' का आगाज, देव मूर्ति ने छात्रों को दिया अहम संदेश

इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर गुड लाइफ हॉस्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज की प्राचार्य डॉ. जसप्रीत कौर, नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पारसराम, सीईटी की वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ. अनुज कुमार, सीईटी के चीफ प्रॉक्टर डॉ. विवेक यादव, डीएसडब्ल्यू डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. सोवन मोहंती, सभी विभागाध्यक्ष और फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे।

शनिवार का कार्यक्रम

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ के दूसरे दिन शनिवार को सुबह 9:00 बजे स्केचिंग प्रतियोगिता और शाम सात बजे ‘स्टेलर नाइट’ के साथ महोत्सव का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *