Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

Year Ender 2025: थिएटरों में फिल्‍में देखने के लिए लोगों की भीड़ बीते कुछ वर्षों में कम हो रही थी। वहीं, ओटीटी (OTT) का दबाव काफी बढ़ गया था। साथ ही साउथ की फिल्मों का असर भी लगातार दिखाई दे रहा था। इसी कारण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। मगर, साल 2025 में स्थिति बदल गई। ऑडियंस दोबारा सिनेमाघरों की तरफ लौटी और कई फिल्मों ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की।

‘छावा’ ने की थी धांसू शुरुआत

साल की शुरुआत में रिलीज हुई विक्‍की कौशल स्‍टारर फिल्‍म ‘छावा’ ने लगभग 797 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की। इसकी कहानी और भावनात्मक अंदाज को ऑडियंस ने पसंद किया। इस फिल्म ने साल की शुरुआत में ही बता दिया था कि अच्छी फिल्में ही थिएटर में चलेंगी।

Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

‘सैयारा’ से हुई रोमांस की वापसी

जुलाई, 2025 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘सैयारा’ सरप्राइज हिट साबित हुई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 579 करोड़ रुपये कमाए। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे न्यूकमर्स से सजी टीनएज लवस्टोरी पर केंद्रित इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों की वापसी हुई।

Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी हिट

साल 2025 के अंत में रिलीज हुई फिल्‍म ‘धुरंधर’ ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। 05 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमा लिए हैं और इसकी कमाई अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं, देश भर में अब तक 741.90 करोड़ रुपये कमाकर यह साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई।

Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

अन्‍य फिल्मों का रहा ऐसा हाल

इन तीन फिल्मों के अलावा, इस साल ‘महावतार नरसिम्हा’, ‘वॉर 2’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों ने भी जबरदस्त कारोबार किया। ‘वॉर 2’ ने जहां 351 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ ने एनिमेटेड फिल्मों में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो लंबे वक्त तक कायम रहेगा। फिल्म ने दुनियाभर में 326 करोड़ का कारोबार किया। ‘सितारे जमीन पर’ और ‘रेड 2’ ने 240 से 300 करोड़ रुपये की रेंज में स्थिर कारोबार किया।

Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

साउथ फिल्मों का भी जारी रहा असर

2025 में एक तरफ जहां हिंदी फिल्मों ने बड़ी कमाई की। वहीं, साउथ की भी कई फिल्मों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ ने हिंदी में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। वहीं, ग्लोबली इस फिल्म ने करीब 900 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा कुली, लोका, एल2 एम्पुरान और थुडारम समेत कई फिल्मों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Year Ender 2025: बॉलीवुड ने पिछले साल से 15% ज्यादा कमाए, ‘छावा’ समेत इन फिल्‍मों ने मचाया धमाल  

पिछले साल से बेहतर हुई कमाई

साल 2025 में हिंदी फिल्मों ने भारत में करीब 4,325 करोड़ नेट की कमाई की। टैक्स से पहले का कुल ग्रॉस 5,097 करोड़ रहा। विदेशों से करीब 1,105 करोड़ रुपये जुड़ गए। इससे हिंदी फिल्मों की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 6,202 करोड़ के आस–पास बैठती है। यह पिछले साल से करीब 15 फीसदी ज्यादा है।

दिसंबर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की कमाई लगातार बढ़ने से यह आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। इसके मुकाबले 2024 कमजोर रहा था। उस साल हिंदी फिल्मों की नेट कमाई करीब 4,000 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *