कौन हैं रेहान से सगाई करने वाली अवीवा बेग? बन सकती हैं गांधी-वाड्रा परिवार की बहू

कौन हैं रेहान से सगाई करने वाली अवीवा बेग? बन सकती हैं गांधी-वाड्रा परिवार की बहू

Aviva Baig Engaged: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की है। बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से भी इंदिरा गांधी के समय से परिचय रहा है।

जानकारी के अनुसार, रेहान और अवीवा पिछले करीब सात साल से साथ में हैं। तीन दिन पहले अवीवा ने रेहान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की थी। तस्वीर में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इसे अब उन्होंने तीन दिल वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम के ‘हाइलाइट्स’ सेक्शन में डाल दिया है। इसके साथ ही अवीवा ने अपने दोस्तों की भी कुछ तस्वीरें साझा कीं।

अवीवा ने की है मीडिया और मासकॉम की पढ़ाई

अवीवा बेग के लिंकडिन प्रोफाइल के अनुसार, वो दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और संचार की पढ़ाई की। जबकि, दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमिनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी की है। अवीवा एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हैं। जानकारी के अनुसार, अवीवा ने मीडिया और संचार के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

इसके अलावा अवीवा ‘एटेलियर 11’ नाम की एक कंपनी की को-फाउंडर भी हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी पूरे भारत में एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट के साथ काम करती है। फोटोग्राफी और वीडियोज के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाती है।

कई एग्जिबिशन में प्रस्तुत की है अपनी कलाकृति

अवीवा ने मेथड गैलरी के साथ ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के हिस्से के रूप में ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ (2023), द क्वोरम क्लब में द इल्यूसरी वर्ल्ड (2019), और इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018) जैसी एग्जिबिशन में अपनी फोटोग्राफी को पेश किया है।

देश-विदेश घूमकर करती हैं फोटोग्राफी

अवीवा बेग फोटोग्राफी के अलावा देश-विदेश घूमने की भी बड़ी शौकीन है। उनकी प्रोफाइल पर क्रोएशिया, बार्सिलोना, लंदन, बैंकॉक और फ्रांस समेत देश के कई शहरों की तस्वीरें मौजूद हैं। अवीवा ने दिल्ली, नागपुर, लद्दाख और बनारस समेत कई शहरों की भी अद्भुत तस्वीरें साझा की हैं। वो वायनाड भी विजिट कर चुकी हैं।

पिता बिजनेसमैन और मां हैं इंटीरियर डिजाइनर

अविवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक व्यवसायी हैं और उनकी मां नंदिता बेग एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। खबरों के मुताबिक, नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया था। इससे दोनों परिवारों के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं।

क्या करते हैं रेहान वाड्रा?

25 वर्षीय रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। देहरादून के मशहूर दून स्कूल से पढ़ाई कर चुके रेहान पब्लिक इवेंट्स में ज्यादा नजर नहीं आते हैं। आगे की पढ़ाई उन्होंने लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से पूरी की। रेहान अपने आर्ट वर्क की कई एग्जिबिशन लगा चुके हैं। वो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में भी खूब दिलचस्पी रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *