West Asia: सेंटकॉम ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किये हवाई हमले

West Asia: सेंटकॉम ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों पर किये हवाई हमले

West Asia News: सेंटकॉम (अमेरिकी सेना की मध्य कमान) ने कहा है कि उसने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। यह कार्रवाई तब हुई, जब 25 जून को ईरान ने एम/वी एवर लवली नामक जहाज पर एकतरफा हमला ड्रोन से हमला किया था।

अमेरिकी सेना ने कहा कि वाणिज्यिक नौवहन पर ईरान की यह ‘अनुचित आक्रामकता’ संघर्ष विराम का स्पष्ट उल्लंघन है। ईरान का यह खतरनाक व्यवहार नौवहन की स्वतंत्रता को कमजोर करता है, जबकि इस अहम अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से लगातार व्यापार बढ़ रहा है। सेंटकॉम ने यह भी बताया कि उसकी सेनाएं होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में सहायता और समन्वय प्रदान कर रही हैं। अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में लगातार मौजूद है और सतर्क है, ताकि ईरान के साथ हुए समझौते के सभी नियमों का पालन हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *