Weather Update: उत्तर भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी

UP Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, अभी और बढ़ेगी ठंड

Weather Update: नए साल के आगमन से पहले उत्तर से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर भारत तक मौसम का मिजाज सख्त होता जा रहा है। पश्चिमी हिमालय की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में घना कोहरा, शीत दिवस और कहीं-कहीं शीत लहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम के इस मिजाज का असर यातायात के साथ ही स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज से अभी राहत भी नहीं मिलने वाली। नए साल तक ज्यादातर इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा बने रहने और ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में एक जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक, बिहार में 27 दिसंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 26 दिसंबर तक कोहरे का असर बना रह सकता है। इसके अलावा, असम, मेघालय, बिहार और ओडिशा के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर तक, अरुणाचल प्रदेश में 28 दिसंबर तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 27 दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

शीत दिवस और शीत लहर का अलर्ट

आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को कुछ स्थानों पर गंभीर शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 30 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 28 दिसंबर तक अत्यधिक ठंडी पड़ने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर राजस्थान में 27 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *