UP में पलटेगा मौसम: 14 शहरों में ओले का अलर्ट, 50 जिलों में आंधी चलने की संभावना

UP में पलटेगा मौसम: 14 शहरों में ओले का अलर्ट, 50 जिलों में आंधी चलने की संभावना

UP News: उत्‍तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर पलट सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में ओले और 50 जिलों में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगर ओले गिरे तो पारा 3-4 डिग्री लुढ़क सकता है। फिलहाल, मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। हालांकि, तेज हवाओं से गलन बरकरार है। इसके चलते लोग अलाव का सहारे लेते नजर आए।

प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा। तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज वेस्ट यूपी में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं 30-40 की स्पीड से हवा चल सकती है।

कानपुर में शाम तक बिगड़ सकता है मौसम

कानपुर में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन शाम तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार को सर्द हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई। 48 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री गिरा है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है, फिर भी ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम के चलते 12 ट्रेनें घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं।

गोरखपुर में मंगलवार सुबह मौसम ठंडा रहा। लोग अलाव का सहारा लेते नज़र आए। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पाण्डेय के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम लगभग 9 डिग्री रह सकता है।

लखनऊ में हल्‍की धुंध के बाद साफ हुआ मौसम

लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो गया। दिन में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम करीब 11 डिग्री रह सकता है। हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है और दिन में धूप-छांव के साथ बादल छाए रहेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया।

3 दिन बाद एक्टिव होगा नया विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में इस समय पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्र सक्रिय है। ऊँचाई पर तेज पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है, जिससे आगे मौसम में बदलाव की संभावना है।

इन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

50 जिलों में आंधी का अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *