Viral Video: Lucknow में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर गमला चोरी करने की मची होड़, देखें VIDEO

Viral Video: Lucknow में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर गमला चोरी करने की मची होड़, देखें VIDEO

Lucknow Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद लखनऊ से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के लिए प्रेरणा स्थल और उसके आसपास हजारों की संख्या में फूल और गमले रास्ते की सजावट के लिए रखे गए थे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही कुछ लोगों ने वहां से गमले चुरा लिए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने यह घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।

टोकने पर भी मुस्कुराते रहे लोग

देखते ही देखते गमला चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग प्रेरणा स्थल और ग्रीन कॉरिडोर से गमले चुराते नजर आए। कई लोग इन गमलों को अपने दोपहिया वाहनों और कार में रखकर ले जाते हुए दिखे। इतना ही नहीं, चोरी करते वक्त जब एक युवक ने टोका तो इस पर भी लोग मुस्कुराते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *