US Tariff Controversy: ट्रंप को निक्की हेली की सलाह, भारत पर टैरिफ लगाना अमेरिका की बड़ी गलती

US Tariff Controversy: ट्रंप को निक्की हेली की सलाह, भारत पर टैरिफ लगाना अमेरिका की बड़ी गलती

US Tariff Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले का उन्हीं की पार्टी की सीनियर लीडर निक्की हेली ने खुलकर विरोध किया है। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली ने एक लेख के जरिए ट्रंप की नीति की आलोचना करते हुए कहा है कि यह कदम ‘प्रतिकूल’ साबित होगा और अमेरिका को ही इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। न्यूजवीक मैगजीन में लिखे अपने लेख में निक्की हेली ने कई तर्क दिए हैं। उनका कहना है कि भारत पर टैरिफ लगाकर उसे कमजोर करने की कोशिश करना एक बहुत बड़ी भूल होगी।

निक्‍की हेली ने जोर देकर कहा कि भारत का विकास चीन की तरह खतरनाक नहीं, बल्कि सभी के लिए एक अवसर है। उन्‍होंने लिखा, एशिया में चीन के बढ़ते प्रभुत्व को रोकने में भारत एकमात्र ऐसा देश है जो हमारा साथ दे सकता है। भारत के साथ 25 साल की साझेदारी को रोकना एक रणनीतिक आपदा साबित हो सकती है। उन्होंने अमेरिका को सलाह दी कि भारत के साथ एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार की तरह व्यवहार करना चाहिए, न कि चीन जैसे दुश्मन की तरह।

भारत अमेरिका के लिए क्यों है जरूरी? | US Tariff Controversy

निक्की हेली ने अपने लेख में भारत को अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में पेश किया है।

सप्लाई चेन का विकल्प: हेली ने कहा कि भारत के पास चीन जैसी उत्पादन क्षमता है और वह अमेरिका के लिए एक विश्वसनीय सप्लाई चेन विकल्प बन सकता है।

सुरक्षा में अहम रोल: हेली ने कहा कि मध्य-पूर्व में सुरक्षा के लिहाज से भारत बेहद अहम है। जैसे-जैसे अमेरिका वहां अपनी सैन्य उपस्थिति कम कर रहा है, भारत की रणनीतिक अहमियत बढ़ती जा रही है, जो चीन के लिए एक चुनौती साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *