UP Weather: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, हवाओं के साथ होगी तेज़ बारिश

UP Weather: बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, हवाओं के साथ होगी तेज़ बारिश

UP Weather: प्रदेश में आज से दूसरा विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससे बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। 3°C तक पारा गिरेगा। वहीं, 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विक्षोभ के असर से शुक्रवार को पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश के दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवाएं चलीं।

4 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 29 मार्च – पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

  • 30 मार्च – पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

  • 31 मार्च – पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है।

  • 1 अप्रैल- पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *