UP Nursing Admissions 2026: नर्सिंग कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

UP Nursing Admissions 2026: नर्सिंग कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया

UP Nursing Admissions 2026: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है. राज्य में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग जैसे कोर्सों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में किए जा रहे हैं और लास्ट डेट 20 मई तय की गई है. इस बार एडमिशन प्रक्रिया को समय से पहले शुरू किया गया है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी सीटें समय पर भर सकें.

उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्सों में एडमिशन की प्रक्रिया 2026-27 सत्र के लिए शुरू की गई है. इस पूरी प्रक्रिया को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के तहत संचालित किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला के अनुसार, कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को सरकारी और निजी कॉलेजों में सीटें दी जाएंगी.

UP में नर्सिंग एडमिशन की जरूरी तारीखें

उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है और छात्र 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने का मौका 13 मई से 20 मई तक मिलेगा. एडमिट कार्ड 30 मई को जारी किए जाएंगे और इसके बाद एडमिशन परीक्षा 06 जून को आयोजित की जाएगी. इस बार पूरी आवेदन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन रखी गई है. कोई भी आवेदन डाक या ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा. छात्रों को समय पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा करना होगा.  बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए छात्र 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए. इसके साथ ही कम से कम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं और अंग्रेजी विषय का होना जरूरी है.

UP में नर्सिंग एडमिशन के लिए परीक्षा कैसे होंगी?

UP में नर्सिंग एडमिशन के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. राज्य में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा का आयोजन CNET (Common Nursing Entrance Test) के तहत होगा.  इस साल नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए सरकारी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग सीटें लगभग 1370, निजी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग सीटें लगभग 10240, एमएससी नर्सिंग सरकारी सीटें लगभग 270 और एमएससी नर्सिंग निजी सीटें लगभग 1100 है. इसके अलावा इस साल बीएससी नर्सिंग की करीब 150 सीटें बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *