UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दी अपडेट- जानिए रिजल्ट कब आएगा?

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दी अपडेट- जानिए रिजल्ट कब आएगा?

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है. इसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. आइए जानते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी हो सकता है?. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बार 10वीं और 12वीं में कुल 52 लाख छात्र और छात्राएं शामिल हुए थे. कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा हो गया है. वहीं, मूल्यांकन का दौर भी अंतिम चरण में है. इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 26 अप्रैल 2026 तक जारी हो सकता है.

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को ‘UP Board 10th 12th Result 2026’ एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करानी होगी. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट दिख जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *